उत्तराखण्डराष्ट्रीयविशेष समाचार
राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन से मिले जापान के राजदूत ओनो केईची
लोक भवन के बोनसाई गार्डन का किया भ्रमण, विभिन्न प्रजातियों के पौधों और उनकी कलात्मक संरचना की सराहना की
देहरादून 04 नवम्बर
। भारत में जापान के राजदूत श्री ओनो केईची (Mr. Ono Keiichi) ने बुधवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जापान दूतावास में थर्ड सेक्रेटरी सुश्री काकुता नानामी (Ms. Kakuta Nanami) भी मौजूद रहीं।
भेंट के दौरान राज्यपाल एवं जापान के राजदूत के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके उपरांत जापान के राजदूत और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन परिसर स्थित बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने गार्डन में संरक्षित बोनसाई पौधों की विभिन्न प्रजातियों, उनकी विशिष्ट संरचना और कलात्मक सौंदर्य को करीब से देखा। जापान के राजदूत ने बोनसाई गार्डन की सराहना करते हुए यहां पौधों के संरक्षण एवं उनकी कलात्मक प्रस्तुति में विशेष रुचि दिखाई।