उत्तराखण्डकानून व्यवस्था
उत्तराखण्ड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, नई वाहिनियों में मिली तैनाती
देहरादून 30 अक्टूबर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने सशस्त्र पुलिस, यातायात एवं पीएसी संवर्ग में कार्यरत आठ उपनिरीक्षकों/प्लाटून कमांडरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन्हें दलनायक (कंपनी कमांडर) के पद पर पदोन्नत करते हुए नई वाहिनियों में तैनाती प्रदान की गई है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दिनेश रावत, प्रेम राम एवं सुधीर जुयाल (आईआरबी प्रथम), रामप्रवेश प्रसाद एवं भारत सिंह (31वीं वाहिनी), दीवान सिंह गुंसाई एवं धर्मवीर सिंह (46वीं वाहिनी) तथा विजय सिंह बिष्ट (आईआरबी द्वितीय) शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, लगन और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करें।