उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

लक्ष्मण चौक में दशहरा मेला, मुख्यमंत्री धामी कल करेंगे रावण दहन

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी शाम

देहरादून,19 अक्टूबर। लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक में दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज परिसर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले दहन के लिए तैयार खड़े हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे, जबकि संस्था के मुख्य संरक्षक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

सोसाइटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम छह बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होगी। इसके बाद रात आठ बजे रावण दहन किया जाएगा। दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देगा।

लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर पत्रकारों एवं छायाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button