उत्तराखण्डधर्म-संस्कृतिराज्य
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देहरादून, 19 अक्टूबर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि विजयदशमी सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें बुराइयों का त्याग कर जीवन में सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।