वड्डा–अड़किनी–क्वीतड़ मोटर मार्ग का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सड़क सुदृढ़ीकरण एवं गड्ढामुक्त करने हेतु प्रशासन का जोर
पिथौरागढ़ 18 अक्टूबर ।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशों के क्रम में जनपद की प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने एवं सड़क सुदृढ़ीकरण हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आने वाला वड्डा–अड़किनी–क्वीतड़ मोटर मार्ग का उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा की निगरानी में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं गड्ढा भरने का कार्य किया जा रहा है।
उक्त मोटर मार्ग पर गड्ढों को भरने के साथ ही आवश्यक स्थानों पर डामरीकरण का कार्य कराया गया है। इस कार्य का उद्देश्य सड़क की स्थिति में सुधार लाना तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में संबंधित विभागों को जनपद की सड़कों की स्थिति में सुधार लाने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करने तथा यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा सड़क सुदृढ़ीकरण एवं गड्ढामुक्ति के कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।