उत्तराखण्डसंस्कृति

जिला नियोजन समिति का सदस्य निर्वाचित होने पर पार्षद भूपेन्द्र कठैत एवं नन्दनी शर्मा को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

देहरादून 17 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम पार्षद भूपेन्द्र कठैत एवं नन्दनी शर्मा को जिला नियोजन समिति का सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मंत्री जोशी ने कहा कि जिला नियोजन समिति के माध्यम से जिले के विकास कार्यों की योजना बनाने और उन्हें प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में दोनों नवनिर्वाचित सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कठैत एवं शर्मा अपने अनुभव और जनसेवा के संकल्प से क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने जिला नियोजन समिति के अन्य निर्वाचित सदस्यों के लिए भी शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर पार्षद योगेश एवं पूर्व पार्षद संजय नौटियाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button