उत्तराखण्डराज्य
कांग्रेसियों ने देर रात महात्मा गांधी मूर्ति स्थल पर केंडल जलाकर अंकिता भंडारी को दी श्रदांजलि
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल 17 अक्टूबर । सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल सहित उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर चार वर्ष बीत जाने के बाद भी बहिन अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय न मिलने को लेकर एवं भाजपा सरकार के रवैये से खफा होकर तमाम लोगों ने महात्मा गांधी मूर्ति के समीप देर रात
केंडिल जलाकर कर अंकिता भंडारी को श्रदांजलि देते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा चार वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद ही अंकिता के परिवार को कोई भी न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा जब तक सीबीआई जांच पूरी नही होती है तब तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद न दिया जाये। उन्होंने कहा राज्यपाल पद की गरिमा बहुत बड़ी होती है। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान तमाम कांग्रेसी नेताओ के अलावा महिलाएं मौजूद रहे।