उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, गुरुद्वारा श्री गोबिंद नगर में टेका माथा

प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

देहरादून,15 अक्टूबर। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को देहरादून के आराघर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा श्री गोबिंद नगर में माथा टेककर अरदास की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रत्येक नागरिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कामना की कि संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा और गुरु साहिब का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड के निरंतर विकास, प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button