सचिन गुप्ता ने की IVF उत्तराखंड युवा इकाई की नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा
आकाश गुप्ता को महामंत्री और शिवम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर
देहरादून 14 अक्टूबर ।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखंड की युवा इकाई का विस्तार करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल की संस्तुति तथा संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति और दिशा-निर्देशों के अनुरूप घोषित इस कार्यकारिणी में समाज के युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन का उद्देश्य वैश्य समाज के युवाओं को एकजुट करना, सामाजिक सहभागिता बढ़ाना और समाजसेवा के कार्यों को गति देना है।
घोषित कार्यकारिणी में आकाश गुप्ता को महामंत्री तथा शिवम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, संगठन के प्रांतीय स्तर पर विस्तार और गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए उपाध्यक्ष, मंत्री एवं सदस्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।
नई कार्यकारिणी में अमन गुप्ता, आनंद गर्ग, पर्व मित्तल और सुशील अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, नीरज गर्ग, राहुल गुप्ता, वैशाली बंसल और सोमित गर्ग को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त मोहित अग्रवाल और वैभव गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
युवा इकाई की नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा प्रदेशभर में वैश्य समाज के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ व्यापारिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे। वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने और संगठन की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।