उत्तराखण्डराजनीति

काशीपुर में भाजपा की दो दिवसीय विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी कार्यशाला प्रारंभ

70 विधानसभाओं के विस्तारक और प्रभारी बूथ प्रबंधन व संगठन मजबूती के मिशन में जुटे : भट्ट

शीर्ष नेतृत्व और अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण!

काशीपुर/देहरादून 13 अक्टूबर। काशीपुर में आज से भाजपा की दो दिवसीय ‘विधानसभा विस्तारक एवं विधानसभा प्रभारी कार्यशाला’ का आगाज हुआ है। जिसमें कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्री राम माधव, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन श्री वी. सतीश, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार तथा प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उसी संदर्भ में आगामी चुनाव तैयारियां की दृष्टि से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें हाल में घोषित प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं के विस्तारक और 70 विधानसभा प्रभारी सहभागिता कर रहे है। ये सभी कार्यकर्ता चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक बूथ स्तर तक भारतीय जनता पार्टी के संगठन को अभेद्य और मजबूत करने के विशेष मिशन में समर्पित होकर कार्य करेंगे। इस दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से सांगठनिक कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य बूथ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व एवं अनुभवी वरिष्ठ नेताओं का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। ताकि आने वाले दिनों में वे सभी अपने अपने निर्धारित विधानसभाओं में नेतृत्व द्वारा तय चुनावी रणनीति को अंजाम देने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में सांगठनिक कार्यों को आगे बढ़ाएं। कार्यशाला की रूपरेखा की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन केवल विधानसभा विस्तारकों का विशेष प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ। वहीं, कार्यशाला के दूसरे दिन विस्तारकों एवं विधानसभा प्रभारियों का संयुक्त मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें आगामी सांगठनिक एवं चुनावी कार्यक्रमों की रणनीति और जमीनी तैयारियों को लेकर जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button