उत्तराखण्डमतदान

अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा

देहरादून,03 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की प्रतियां सभी संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में राजनीतिक दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर भी जानकारी साझा की गई तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक पहलुओं से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button