उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा कल

देहरादून 30 सितम्बर । शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ, जिला देहरादून उत्तराखंड के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर 1 अक्टूबर को कलश वंदन यात्रा एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रकाश गार्डन, जीएमएस रोड, देहरादून में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय रविदास सभा सेवला कला द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री आत्मा राम परमार, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी तथा क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता, समर्पण, सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए सामूहिक चिंतन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दया राम ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। सह संयोजक एवं जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Back to top button