डीएसबी छात्र संघ अध्यक्ष भानु प्रताप व कमल कार्की सचिव निर्वाचित घोषित हुए
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल 29 सितम्बर । सरोवर नगरी डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर काला झंडा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने विजय हासिल की। उन्होंने एबीवीपी के प्रत्याशी शुभम कुमार व हिमांशु को हराकर अध्यक्ष सीट पर कब्जा कर लिया। गत वर्ष भी काला झंडा प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर काबिज रहा लगातार एबीबीपी को हार का मुँह देखना पड़ा।
यहां कुल 5318 मतदाताओं में से 2535 छात्र छात्राओं ने मतदान का प्रयोग किया।।
जिसमें भानु प्रताप को 1355 व शुभम कुमार को 873 मत व हिमांशु आर्या को 283 मत मिले ।
छात्रा संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का को 1614 व गौरी को 619 और कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत को 1165 व विदुषी वर्मा को 1147 मत मिले ।
चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या,व डॉक्टर ललित तिवारी ने सयुंक्त रूप से छात्र संघ 2026 -2027 की विधिवत घोषणा कर विजयी हुए छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई इस दौरान भानु प्रताप की माँ भी साथ खड़ी दिखाई दी। उन्होंने बेटे को अध्यक्ष बनने के लिए कॉलेज में एडमिशन लिया जबकि वह हल्द्वानी नगर निगम की पार्षद हैं।
जबकि कुछ छात्र संघ प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे। जिसमें सचिव पद के प्रत्याशी कमल कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी कुमकुम जोशी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक रैकुनी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भंडारी, सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी तथा संकाय प्रतिनिधि संध्या कापड़ी, अनिल कुमार और दिव्यांशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं ।
इस अवसर पर प्रो.शशि पांडे,प्रो.दीपक कुमार आर्या, डॉ.मनोज बिष्ट,समेत पुलिस प्रशासन मुस्तेद से तैनात थी। कही भी कोई घटना नही घटीशांति प्रियढंग से चुनाव निपट गया। जिला प्रशासन समेत पुलिस प्रशासन व कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। सभी जीते प्रत्याशियों ने छात्र व छात्राओं का धन्यवाद अदा करते हुए कॉलेज हित में कार्य करने की बात कही। साथ ही जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।