सेवा संकल्प अभियान के तहत पटेल नगर पश्चिम में नेत्र जांच शिविर, 110 से अधिक लोगों ने कराया परीक्षण
देहरादून 27 सितम्बर।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 44 पटेल नगर पश्चिम में दृष्टि आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जबकि चिकित्सकों की सलाह के अनुसार जरूरतमंद मरीजों को दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते उनका परीक्षण एवं उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया।
इस अवसर पर पार्षद डोली रानी, मोहन गोविंद, मोहन चंद्र, मोहन आनंद, भूपेंद्र चड्ढा, कपिल गोगिया, मनिंदर पाल कपूर, इंद्र मोहन भाटिया, आनंद डुडेजा, इंद्रपाल आनंद, विनोद कपूर, गौरव कोहली, हिमानी मल्होत्रा, शोभा गौड़, परीक्षा बहल, सोनिया चोपड़ा, प्रगति शर्मा, पूजा शर्मा, मधु साहनी, खेमराज सेठी, जितेंद्र बहल, बीना शुक्ला, चेतन पांडव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।