उत्तम सत्य धर्म की आराधना से गूंजा पारसनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं ने लिया सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प

जलालाबाद (शामली)20 सितम्बर
। श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। इस अवसर पर उत्तम सत्य धर्म की विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव का विधि-विधान से पूजन कर सत्य धर्म को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में इंदौर से पधारीं अनीता दीदी एवं प्रज्ञा दीदी ने उत्तम सत्य धर्म के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य केवल वाणी तक सीमित नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म में भी सत्यता का भाव होना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को कपट, छल और असत्य से दूर रहकर सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान करनाल के मंत्री अजय जैन की भी उपस्थिति रही। मंदिर के मंत्री सुशील कुमार जैन ने बाहर से आए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता करते हुए उत्तम सत्य धर्म की आराधना की।
कार्यक्रम में नितिन जैन, अंशु जैन, मनीष जैन, अमित जैन, धवल जैन, नमो जैन, संजय जैन, कुनाल जैन, कुलदीप जैन, प्रसन जैन, आकृति जैन, अमूल जैन, पारस जैन, अंकित जैन, चिराग जैन, काश्वी जैन, सुरभि जैन, श्वेता जैन, प्रदीप जैन एडवोकेट, ऋषभ जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


