राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

उज्जैन/देहरादून,
19 सितंबर। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को उज्जैन स्थित प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल से समस्त देशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए देश की उन्नति और जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
इसके उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उज्जैन स्थित गुरुद्वारा श्री नानक घाट साहिब में भी माथा टेका। उन्होंने गुरुद्वारे में देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल की इस धार्मिक यात्रा के दौरान आस्था, श्रद्धा और देश-प्रदेश के कल्याण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।


