राधा अष्टमी पर भजन-कीर्तन से गूंजा श्री श्याम सुंदर मंदिर
आधी रात 12 बजे हुई भव्य आतिशबाजी, राधा रानी के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
देहरादून 19 सितम्बर ।
श्री राधा अष्टमी के पावन पर्व पर पटेल नगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर राधा रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
राधा रानी के जन्मोत्सव के अवसर पर ठीक रात्रि 12 बजे भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान मंदिर परिसर राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों के माध्यम से राधा रानी को रिझाया और जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
भजन संकीर्तन में “बरसाने बजट बधाई, भानु घर लाली आई”, “भानु जी के अंगना झूल रही पलना, हो रही जय-जयकार बधाई बाज रही”, “आंखों को इंतजार है सरकार आपका”, “लाडो प्यारी का जन्मदिन आयो री, राधे रानी का”, “सखी री बरसाने में आज, लाडली प्यार लुटाती है”, “राधा हमारी गोरी-गोरी, नवल किशोरी कन्हैया तेरो कारो है” तथा “मीठे रस से भरो री राधा रानी लागे, महारानी लागे, मन खारो-खारो जमुना जी को पानी लागे” सहित अनेक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर तथा पार्षद डोली रानी मोहन शामिल हुईं। मंदिर समिति के प्रधान अवतार चंद्र मुनियाल एवं महामंत्री गोविंद मोहन सहित चंद्र मोहन आनंद, मनोज सूरी, कपिल गोगिया, गौरव कोहली, ओम प्रकाश सूरी, वीरेंद्र कपूर, विनोद कपूर, यशपाल मग्गों, आनंद डूडेजा, सतीश शुक्ला, महेश बजाज, दीपक चांदना, पवन मेहंदीरत्ता, वीरेंद्र कुमार, सिट्टू, गोपी गोगिया, हर्षिता गोगिया, रमा तनेजा, रेखा टुटेजा, उषा चड्ढा, मिनी, किरण शर्मा, शशि कोहली, अलका अरोड़ा, मधु साहनी, शशि दीदी, सोनिया गोयल, मधु गुप्ता, पुष्पा डंग, उषा मेहंदीरत्ता, श्याम बक्शी, सुदेश आनंद, शारदा मग्गों, संगीता चावला, कमलेश मग्गों, कमलेश सूरी, मोनिका सूरी, रेनू कंटूर, प्रगति शर्मा, शोभा गौड़, बीना शुक्ला, परीक्षा बहल, सिमरन अहूजा, चैतना पांडव, मंजुला गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
राधा अष्टमी के अवसर पर माताओं, बहनों, भाइयों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं द्वारा राधा रानी को अरबी, लस्सी, पान, रबड़ी, मालपुआ सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने राधे-राधे के जयकारों के साथ राधा रानी से सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।



