उत्तराखण्डधर्म-कर्म

विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन में एसएसपी ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों का पूजन कर पुलिस कर्मियों की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना

देहरादून, 17 सितम्बर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान एसएसपी ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए समस्त पुलिस कर्मियों के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों का भी विधिवत पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि शस्त्र एवं वाहन पुलिस की कार्यक्षमता के महत्वपूर्ण आधार हैं और जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में इनका पूजन पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा, कर्तव्य के प्रति सम्मान एवं आस्था का प्रतीक है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, सदर, डोईवाला एवं यातायात सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त थानों एवं चौकियों में भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पुलिस कर्मियों द्वारा शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों का पूजन कर भगवान विश्वकर्मा से विभाग की सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं जनसेवा के कार्यों में सफलता की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button