उत्तराखण्डशोक

जिला सूचना अधिकारी स्व. श्री गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून 14 सितम्बर। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी स्व. श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर सूचना मुख्यालय, देहरादून में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित शोक सभा में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्व. श्री जोशी के निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान एवं श्री नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक श्री रवि बिजारनिया एवं श्री बद्री चन्द, सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button