उत्तराखण्डमौसम
सुबह से मौसम था सुहावना, एक दम आयी मूसलाधार बारिश इधर उधर भागते नजर आए लोग
नैनीताल 14 सितम्बर ।
(ललित जोशी)सरोवर नगरी व उसके आसपास सुबह से मौसम बड़ा ही सुहावना हो रहा था। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी मौज मस्ती में मशगूल नजर आ रहे थे। नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे थे। कि अचानक मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा कि तेज हवाओं के साथ साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी मूसलाधार बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। मूसलाधार बारिश के चलते तमाम स्थानों पर बरसात का पानी सड़को पर बहने लग गया। वैसे तो नैनीताल मौसम के लिए एक कहावत है नैनीताल का मौसम और बम्बई का फ़ैशन कब बदल जाये कोई कह नही सकता। मूसलाधार बारिश के चलते ठंड भी पड़ने लग गई है। नालियों का पानी नैनी झील में समा रहा है। जिसके चलते कूड़ा करकट भी झील में जा रहा है।