शोकउत्तराखण्डराज्य

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का आकस्मिक निधन हार्ट अटैक से मौत

बेहद दुखद सूचना

नैनीताल 12 सितम्बर । सरोवर नगरी जनपद नैनीताल में तैनात जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सूचना विभाग के कर्मचारियों समेत साथ ही समस्त पत्रकारों ने भी श्रदांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त करते हुए परमात्मा से विनती की अपने श्री चरणों में स्थान बनाएं रखें।

Related Articles

Back to top button