उत्तराखण्डराजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे हल्द्वानी जमकर हुआ जोश खरोश के साथ स्वागत व अभिनन्दन

नैनीताल 09 सितंबर ।

(ललित जोशी)सरोवर नगरी से लगभग 65 किलोमीटर दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार को पहुँचे।जहां उनका जोश खरोश के साथ स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिव एवं कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रॉयल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस दौरान हल्द्वानी एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री धामी को पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं।
उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाये।

इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल व विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button