हाईकोर्ट के निर्णय ने शुद्धिकरण पर कांग्रेस झूठ की पोल खोली : भगत
देहरादून 8 सितंबर। भाजपा ने हल्द्वानी प्रकरण पर हाईकोर्ट के निर्णय को शुद्धिकरण के कांग्रेसी झूठ की पोल खोलने वाला बताया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कटाक्ष कर कहा कि झूठ एवं भ्रम फैलाने से लेकर कानूनी मोर्चे पर हारी कांग्रेस को जनता 27 के चुनावों में भी सबक सिखाएगी।
श्री भगत द्वारा ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए जा रहे जातिवादी बेबुनियाद बयानों और भ्रामक दुष्प्रचार पर कड़ा एतराज व्यक्त किया है। कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को तलाशने के लिए संवेदनशील विषयों पर गैरजिनेदारना राजनीति करने का प्रयास कर रही है। हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने आलाकमान की शह पर लगातार देवभूमि का माहौल और छवि खराब करने का पाप किया जा रहा है। प्रदेश की जनता अनुभव कर रही है कि भाजपा सरकार में कानून का राज पूरी तरह से स्थापित है, पुलिस और प्रशासन बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर अनावश्यक आरोप लगाकर जातीय एवं सामाजिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता कांग्रेस के इन मंसूबों को भली-भांति समझती है और दुष्प्रचार को खारिज कर चुकी है।
ऐसे ही एक दूषित प्रयास के तहत हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गये थी ताकि उसका तात्कालिक राजनैतिक लाभ लिया जाए। लेकिन माननीय न्यायालय ने कांग्रेस नेताओं की मंशा को खारिज कर स्पष्ट कर उनके जातिवादी झूठ की पोल खोल दी है। लेकिन कांग्रेस नेताओं की बेशर्मी है कि वे अब भी सच स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। लिहाजा झूठ एवं नकारात्मक राजनीति करने वाली शक्तियों को करारा जवाब, अब प्रदेश की जनता 27 के चुनावों में देगी।