उत्तराखण्डशासनशिक्षा

मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

नैनीताल 04 सितम्बर ।(ललित जोशी)जनपद नैनीताल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 5 सितंबर, शनिवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। अवकाश के दौरान जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने इस संबंध में लिखित सूचना जारी की है। प्रशासन ने लगातार बारिश और इससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
सरोवर नगरी नैनीताल सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
रिपोर्ट : ललित जोशी

Related Articles

Back to top button