उत्तराखण्डसंस्कृति

शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को होगा शिक्षक सम्मान समारोह-2026

भारत विकास परिषद एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित होगा कार्यक्रम

देहरादून 04 सितंबर । शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, गंगोत्री शाखा, देहरादून एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह शनिवार, 5 सितंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथियों में कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा तथा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल शामिल होंगे।
समारोह की अध्यक्षता देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक श्रीमती सविता कपूर, विधायक श्रीमती निशा अग्रवाल तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गर्ग मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद सेमल्टी, तुलाज यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष सुनील जैन सहित अन्य गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button