उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
राज्यपाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
लोक भवन देहरादून 03 सितम्बर,2026।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य, न्याय एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति और सद्भाव का संचार करेगा।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने इस पावन अवसर पर देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की मंगलकामना की।