उत्तराखण्डराजनीति

एसआईआर संवैधानिक प्रक्रिया, तुष्टिकरण को छोड़ जिम्मेदाराना रुख दिखाये कांग्रेस: चौहान

देहरादून 27 अगस्त । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश मे चल रही त्रुटिहीन मतदाता सूची के लिए चल रही एसआईआर की प्रक्रिया मे सहयोग करना चाहिए, न बल्कि इसमें तुष्टिकरण का भाव देखकर विरोध करे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण मे कांग्रेस जातीय समीकरण तलाश रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

चौहान ने कहा कि निर्वाचन आयोग को दिये गए शिकायती पत्र मे कांग्रेस ने एसआईआर मे महज धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ित करने की बात की है और यह उसके पुराने स्वभाव तुष्टिकरण से मेल खाता है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग और जाति से भी लोग प्रक्रिया मे सहयोग कर रहे हैं और उनको भी नोटिस मिल रहे हैं, अथवा वह नाम काटे जाने की आशंका जताते रहे हैं। हालांकि बिना सुनवाई के किसी का नाम काटा जाना संभव नही है, लेकिन कांग्रेस महज एक पक्षीय बात कर रही है और इससे साफ है कि उसकी मंशा मे खोट है। महज कुछ विधान सभा क्षेत्र और वर्ग विशेष की बात कर कांग्रेस अपने इरादों को ही जाहिर कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एसआईआर प्रक्रिया में दर्ज आपत्तियों में शिकायत के बजाय उनके निस्तारण में सहयोग की करने की जरूरत है। त्रुटिहीन मतदाता सूची निर्माण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, लिहाजा भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह उन्हें भी मतदाताओं एवं संवैधानिक संस्थाओं की मदद करनी चाहिए। कांग्रेस हमेशा की तरह इस बार भी एसआईआर पर दोहरा रुख अपना रही है, एक तरफ त्रुटिहीन मतदाता सूची की वकालत करती है, दूसरी तरफ अनमेप्ड और आपत्तियों पर झूठे आरोप लगाती हैं। न तो कांग्रेस पार्टी की मंशा है सफल एसआईआर की और न ही उनके पास प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता हैं।
कांग्रेस जानती है कि देश की तरह प्रदेश में भी वोटरों का एक बड़ा तबका है जो अवैध तरीके से मतदाता सूची में प्रवेश कर गया था। अब ऐसे नाम हट रहे हैं या उनपर आपत्तियां लग रही हैं और कांग्रेस को परेशानी हो रही है, जो कहीं न कहीं दर्शाता है कि ये सभी कांग्रेस पार्टी को अपने समर्थक लगते हैं। अगर, आपत्तियों पर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें जमीन पर निस्तारण के लिए उतरना चाहिए। भाजपा की तरह उनके नेताओं कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को जागरूक कर, उनके कागजात पूरे करवाकर और अन्य तरीकों से सहयोग कर आपत्तियों का निस्तारण करवाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण मे कांग्रेस जातीय कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैदान मे सफाई कार्य करने वाली संस्था पहले ही साफ कर चुकी है कि उसका भाजपा से कोई लेना देना नही है और भाजपा ने भी इसका समर्थन नही किया। हालांकि मैदान मे लगने वाले समुदाय विशेष के नारों से व्यथित संस्था ने इसी कारण कुछ सफाई का कार्य किया हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म और जातीय कार्ड खेलकर वातावरण को दूषित करने की कोशिश कर रही है और जनता उसकी मंशा को भली भाँति जानती है। भाजपा का मत सबका साथ सबका विकास है और कांग्रेस की कांग्रेस जाति और धर्म आधारित बांटने की कोशिश का जनता करारा जवाब देगी।

Advt.

Related Articles

Back to top button