उत्तराखण्डसंगीत

मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि पर ‘जीना इसी का नाम’ कार्यक्रम 30 अगस्त को

देहरादून 27 अगस्त । प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रंखला सांस्कृतिक समूह की ओर से 30 अगस्त को विशेष संगीतमय कार्यक्रम ‘जीना इसी का नाम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार मुकेश जी के सदाबहार गीतों की संगीतमय प्रस्तुति देकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
श्रंखला सांस्कृतिक समूह के संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से संस्कृति, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है। साथ ही संगीत, साहित्य, शिक्षा, पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को ‘श्रंखला श्री सम्मान’ से सम्मानित किया जाता रहा है। संस्था पूर्व में गीतकार समीर अंजान, संतोष आनंद, प्रसिद्ध गायक कुमार सानू, तबला वादक निशित गंगानी, शास्त्रीय गायक हिमांशु दरमोड़ा, बुद्धिनाथ मिश्र, बसंती बिष्ट और नरेंद्र सिंह नेगी सहित अनेक विशिष्ट हस्तियों को ‘श्रंखला श्री उत्तराखंड रत्न’ से सम्मानित कर चुकी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत होंगे, जबकि भाषा मंत्री खजान दास अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विधायक साविता कपूर, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महापौर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल के भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने की संभावना है। इस अवसर पर श्रंखला समूह द्वारा सुभारती ग्रुप के अध्यक्ष अतुल कृष्णा को ‘श्रंखला श्री उत्तराखंड रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् डॉ. राकेश काला और डॉ. भारती मिश्रा करेंगे। श्रंखला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा इवेंट पार्टनर जेम्स एक्सक्लूसिव के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में संध्या जोशी और श्रद्धा बछेती के नृत्य समूहों द्वारा विशेष नृत्य प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार तनवीर सिंह और उमेश जिंदल का विशेष योगदान रहेगा।
प्रेस वार्ता में संस्था के महासचिव संजीव वर्मा, उपाध्यक्ष मनीषा आले, उपाध्यक्ष अमित रावत, कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में संजना प्रधान, हिमांशु दरमोड़ा, कमल चोपड़ा, सीएम जोशी, नेत्र सिंह गुसाईं, नीरज ढींगरा, गीत (दिल्ली), मणिका श्रीवास्तव, प्राची और नंदिनी सहित अन्य कलाकारों की सहभागिता रहेगी।

Related Articles

Back to top button