उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा का श्री महाकाल सेवा समिति ने किया भव्य स्वागत

देहरादून 26 अगस्त । प्रसिद्ध श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की नगर भ्रमण भव्य शोभायात्रा के आगमन पर श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण कर श्रद्धापूर्वक भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया और सुंदर झांकियों का अवलोकन किया।
समिति के संरक्षक एवं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान उनके हाथों श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णागिरी जी एवं दिगंबर भारत गिरी जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक एवं धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, पुनीत जैन, आयुष जैन, गौरव जैन, शिव कुमार, विनय प्रजापति, आलोक जैन, नितिन अग्रवाल, नितिन जैन, राहुल माटा, समर जैन, कृतिका राणा, अनुष्का राणा एवं राषिका माटा सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles

Back to top button