अतिक्रमणउत्तराखण्ड

ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, निर्माण सील

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी : बंशीधर तिवारी

देहरादून, 18 अगस्त 2026। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सरला अग्रवाल निवासी मनीराम मार्ग, गली नंबर-10, ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कराया जा रहा था। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एमडीडीए की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की और निर्माण स्थल को सील कर दिया।
एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। बिना अनुमति निर्माण अथवा अनधिकृत प्लाटिंग पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों की नियमित निगरानी कर रही हैं।
अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी : बंशीधर तिवारी
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण को सील किया गया है और प्राधिकरण की टीमें लगातार क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मानचित्र का नियमानुसार अनुमोदन अवश्य कराएं और प्राधिकरण के नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण नियमों का उल्लंघन : मोहन सिंह बर्निया
प्राधिकरण के अधिकारी मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि एमडीडीए क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और प्लाटिंग के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने आमजन से स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कार्य करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button