श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का दिव्य आयोजन 16 अगस्त से
देहरादून 16 अगस्त
। मालवीय रोड, लक्ष्मण चौक स्थित प्राचीन मां शाकुम्भरी देवी मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री आचार्य उमेश सुराड़ी जी महाराज के श्रीमुख से होगा।
आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन 16 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा, कथाओं एवं आध्यात्मिक ज्ञान का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में पहुंचकर शिव महापुराण के अमृत रस का पान करने तथा भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया है।
कथा के समापन के उपरांत 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक प्राचीन मां शाकुम्भरी देवी मंदिर, मालवीय रोड, लक्ष्मण चौक, देहरादून ने सभी श्रद्धालुओं को कथा एवं भंडारे में सादर आमंत्रित किया है।