स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
देहरादून, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक के लिए चयनित सभी पुलिस कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इनमें 8 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन सेवा के आधार पर तथा 6 का चयन विशिष्ट कार्यों के लिए किया गया है।
सेवा के आधार पर चयनित पुलिस कार्मिक
पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे, साइबर/एसटीएफ उत्तराखंड।
अपर पुलिस अधीक्षक रेवाधर मठपाल, पुलिस दूरसंचार, नैनीताल।
पुलिस उपाधीक्षक भास्कर लाल शाह, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखंड।
पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा, जनपद चमोली।
पुलिस उपाधीक्षक मनीष जस्वाल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
निरीक्षक गिरीबर सिंह रावत, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय।
निरीक्षक मोहम्मद यासीन, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय।
गुल्मनायक दिनेश चंद्र, 40वीं वाहिनी पीएसी।
विशिष्ट कार्य के लिए चयनित
स्वर्गीय निरीक्षक मनोज मनराल, अभिसूचना/एलआईयू देहरादून — मरणोपरांत।
स्वर्गीय उपनिरीक्षक विनोद कुमार, नागरिक पुलिस, टिहरी गढ़वाल — मरणोपरांत।
पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा, कार्मिक, उत्तराखंड।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, जनपद हरिद्वार।
अपर पुलिस अधीक्षक शान्तनु पराशर, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून।
पुलिस उपाधीक्षक मनोज असवाल, अभिसूचना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठापूर्वक सेवाएं पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायी हैं। इस सम्मान से पुलिस बल के अन्य कार्मिकों को भी अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।