खीमानंद शर्मा को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर भीमताल वासियों ने गर्मजोश के साथ किया स्वागत
नैनीताल 13 आगस्त । (
ललित जोशी)सरोवर नगरी से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल निवासी खीमानंद शर्मा को भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर यहां रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोश के साथ स्वागत किया।
इस दौरान आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान खीमानंद शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक पद की दावेदारी के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता से यहां तक पहुंचे हैं।
शर्मा ने कहा कि उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को करीब से समझते हुए लोगों के बीच रहकर उनके समाधान के लिए काम किया है।
कुल मिलाकर,भीमताल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर दावेदारी की शुरुआत होती दिखाई दे रही है, जिसकी झलक रामलीला ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में देखने को मिली। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा, कमल जोशी समेत जिला पंचायत सदस्य एवं मातृ शक्ति मौजूद रही।