उत्तराखण्डविशेष समाचार

रिमझिम बारिश ने किया हलकान, चारों ओर छाया कोहरा

नैनीताल 09 अगस्त ।(ललित जोशी) सरोवर नगरी व उसके आसपास एक दम मौसम का मिजाज इस कदर हावी हो गया चारों ओर कोहरे की धुंध छा गई। यहाँ बता दें सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा था । स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी चहल कदमी करते नजर आ रहे थे। कई पर्यटक नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे थे। कि अचानक मौसम का मिजाज इस कदर हावी हुआ कि चारों ओर से कोहरा छा गया और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। आनन फानन में नोकाविहार करने वाले पर्यटक आधे रास्ते नोकाविहार का आनन्द ही ले पाये। नोका चालक भी नाव को किनारे लगाते हुए देखे जा रहे हैं। यहाँ बता दें शनिवार व रविवार वीकेंड का दिन होता है पर मौसम की मार से पर्यटकों की संख्या में गिरावट नजर आ रही है। रिमझिम बारिश व कोहरा हो जाने से आमने सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा होने लग गया है।

Related Articles

Back to top button