श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में जीव अन्न फाउंडेशन व मंदिर सेवादल ने संयुक्त रूप से लगाया रक्तदान शिविर
रक्तदान से बढ़कर कोई महादान नहीं, 39 यूनिट रक्त एकत्र
देहरादून 09 अगस्त । प्रातः स्मरणीय महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में जीव अन्न फाउंडेशन एवं श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिटी हार्ट ब्लड सेंटर की टीम द्वारा रक्त एकत्र किया गया। शिविर में कुल 39 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
शिविर का विधिवत शुभारंभ दिगंबर दिनेश पुरी जी, विभा गांधी, डायरेक्टर सिटी हार्ट ब्लड सेंटर, रेडक्रॉस सोसाइटी के अनिल वर्मा, जीव अन्न
फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट सार्थक गुप्ता तथा श्री पृथ्वीनाथ मंदिर सेवादल के संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, तुषार बंसल, सचिन अग्रवाल और दीपक मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी जोगिंदर सिंह पुंडीर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी रक्तदाताओं को एक-एक पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का पुनीत कार्य है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
रक्तदान शिविर में विशाल गुप्ता, पंकज मैसन, सुशील अग्रवाल, पारस गोयल, अरुण शर्मा, बलेश गुप्ता, सनी सेठी सहित जीव अन फाउंडेशन की ज्योति गुप्ता, डॉली गुप्ता, एकता गुप्ता, सलोनी गुप्ता, शिवम गुप्ता, देव गुप्ता, निवेदिता गुप्ता, राहुल माटा, राहुल पवार, विशाल चौहान, गगन गांधी, प्रवीण गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अनमोल गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल आदि ने रक्तदान कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने तथा जीव अन फाउंडेशन से जुड़कर सामाजिक सेवा के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।