मुख्यमंत्री धामी ने सांसदों एवं पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, राज्य व क्षेत्रीय विकास पर हुआ मंथन
देहरादून, 6 अगस्त। मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विभिन्न सांसदों एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से शिष्टाचार भेंट की। इन मुलाकातों के दौरान राज्य के विकास, क्षेत्रीय आवश्यकताओं, सड़क परियोजनाओं तथा संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री की अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा से हुई भेंट में क्षेत्रीय विकास तथा राज्य में संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट से भी मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से हुई भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
टिहरी संसदीय क्षेत्र से सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह से मुलाकात में भी क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी से भी शिष्टाचार भेंट की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री की राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट से भी भेंट हुई। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।