डॉ० (प्रो०) पसबोला को मिली Diabetes Mellitus में Fellowship (FIDM)
देहरादून 06-08-2026 । मेडोवा मेडिकल एकेडमी, पटना, बिहार द्वारा डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला को डाइबिटीज मेलाइटस में फैलोशिप प्रदान की गयी है।
जो कि इन्टरनेशल एकेडमी ऑफ एक्रेडिटेशन से मान्यता प्राप्त संस्थान है।
डाइबिटीज मेलाइटस फैलोशिप के एक वर्षीय इन्टेन्सिव ट्रैनिंग कोर्स की समाप्ति के पश्चात एग्जिट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के पश्चात यह उपाधि प्रदान की गयी है जो कि पी जी डिप्लोमा के समतुल्य किन्तु अधिक व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
इससे पहले पिछले वर्ष डॉ० पसबोला को आयुर्वेदिक सांइस में भी फैलोशिप उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।
डॉ० पसबोला ने कहा कि इस कोर्स के पश्चात डाइबिटीज मेलाइटस सहित अन्य एनसीडी रिवर्सल रोगों के रिवर्सल तथा रिमीशन करने में ज्यादा मदद मिलेगी।
इस उपलब्धि पर डॉ० पसबोला को सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं।