उत्तराखण्डराज्य

300 आरोग्य आयुष मंदिरों में लगभग 22 करोड़ धनराशि द्वारा राज्यवासियों की स्वास्थ्य सेवा

राज्य में पैक्स, डेयरी और मात्स्यिकी क्षेत्र में 999 सहकारी समितियां संचालित

देहरादून 29 जुलाई। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत उत्तराखंड में 300 आरोग्य आयुष मंदिरों के माध्यम से लगभग 22 करोड़ से अधिक धनराशि द्वारा आम लोगों की स्वास्थ्य सेवा की गई है इसी तरह संसद के माध्यम से प्राप्त एक अन्य जानकारी अनुसार, राज्य में 999 सहकारी समितियां पैक्स, डेयरी और मात्स्यिकी क्षेत्र में संचालित हैं।

राज्यसभा के पटल पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा पूछे सवालों के जवाब में ये महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई हैं। जिसमें केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत, राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं के माध्यम से केंद्र ने उत्तराखंड में 300 आयुष आरोग्य मंदिरों के संचालन की मंजूरी दी है। जो देश भर में संचालित कुल 12500 के मुकाबले राज्य के आकार एवं जनसंख्या की दृष्टि से बहुत अधिक है। जिनमें संतोषजनक बात है कि उत्तराखंड के सभी एएएम आयुष कार्यशील हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान, इनके लिए राजीवको केंद्रीय हिस्से के रूप में कुल 2184.48 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। राज्य द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, इस राशि का उपयोग किया गया है।

श्री भट्ट द्वारा पूछे गए ऐसे ही एक सवाल के ज़बाब में केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की तरफ से बताया गया कि भारत सरकार ने अगले पांच वर्षों में देश की सभी पंचायतों और गांवों को आच्छादित करने के लक्ष्य के साथ नए बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी, मात्स्यिकी सहकारी समितियों की स्थापना की योजना को अनुमोदित किया है। यह पहल नाबार्ड, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड और राज्य क्षेत्र की सरकारों द्वारा समर्थित है। राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के अनुसार, 15 फरवरी 2023 से 15 जुलाई.2026 तक कुल 38,138 नए पैक्स, डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी समितियों का पंजीकरण किया गया है; और 21,292 डेयरी तथा मात्स्यिकी सहकारी समितियों को सशक्त किया गया है। उत्तराखंड की बात करें तो 606 पैक्स, 269 डेयरी और 124 मात्स्यिकी समेत कुल 999 सहकारी समितियां वर्तमान में संचालित हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button