उत्तराखण्डविशेष समाचार

राहुल गांधी पहुंचे दिवंगत कांग्रेसी नेता अमर मेहता के घर

देहरादून 17 जुलाई । राहुल गांधी ट्टछात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले दिवंगत कांग्रेसी नेता अमर सिंह मेहता के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर मृतक की आत्मा की शांति की दुआ मांगी।
आज यहां राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे ट्टछात्रों की गूंज’ के लिए दून पहुंचे। इस दौरान उनको ज्ञात हुआ कि कार्यव्रफम की तैयारियों के दौरान लौहे का पिलर गिरने से कांग्रेसी कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जिनको सीएमआई अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। हादसे के बाद कार्यव्रफम स्थल पर अफरा तफरी मच गयी। अमर सिंह मेहता कांग्रेस महानगर कमेटी के महामंत्री आलोक मेहता के पिता थे। आज दोपहर राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से सीधे अमर सिंह मेहता के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर मृतक अमर सिंह मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button