उत्तराखण्डविशेष समाचारसहित्य

मुख्यमंत्री धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन ने की शिष्टाचार भेंट, साहित्यिक कृतियां कीं भेंट

देहरादून,13 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी चर्चित साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) तथा ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) मुख्यमंत्री को भेंट कीं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि साहित्य न केवल समाज को दिशा देता है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और संवेदनाओं को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।
मुख्यमंत्री ने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को मजबूत बनाने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी साहित्यिक रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और मानवीय संवेदनाओं को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ-साथ दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Back to top button