उत्तराखण्डराजनीति

मन्दिर कांग्रेस के लिए राजनैतिक मुद्दा, भाजपा के लिए अस्था एवं विश्वास: भट्ट

धामी सरकार ने गढ़े विकास के नये आयाम, कांग्रेस ने बनाए झूठ के कीर्तिमान : भट्ट

*जनता की नजरों कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य , राहुल वेणु के दौरों से नहीं बदलेगी किस्मत :भाजपा*

*सरकार पर झूठे आरोप, गुटबाजी से ध्यान भटकाने की असफल कांग्रेसी कोशिश :भट्ट*

देहरादून 10 जून। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के दौरों को राजनैतिक पाखंड बताते हुए, झूठ एवं भ्रम की राजनीति का नया एपिसोड कहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य है, लिहाजा वेणुगोपाल, राहुल किसी के आने जाने से उनकी किस्मत नहीं बदलने वाली। वहीं अयोध्या बद्रीनाथ से जुड़े आरोपों पर स्पष्ट किया, कोई सनातन दोषी बचेगा नहीं। लेकिन जिन्हें राम और सनातन पर विश्वास नहीं, उनका आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहना हास्यास्पद। साथ ही नसीहत दी कि प्रदेश के विकास को नकार कर दिल्ली वाले कांग्रेसी अपने कार्यकर्ताओं को सपने तो दिखा सकते हैं लेकिन उनके बीच का गृहयुद्ध नहीं रोक सकते हैं।

मीडिया द्वारा कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल के दौरे पर पूछे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता जो भी उत्तराखंड में चुनावी वर्ष के दौरान आते हैं, चाहे वो राहुल गांधी हों, चाहे खड़गे हों, चाहे वेणुगोपाल हों, इनका दौरा केवल झूठे और भ्रम फैलाने वाले मुद्दों का सहारा लेकर ही रहता है। हर बार वही घिसे पिटे मुद्दे, जिस पर प्रदेश की जनता ने इन्हें बार-बार नजराकर इनके इन्हीं झूठे मुद्दों को बेनकाब किया है।

​आज सिद्धांतविहीन, विचारविहीन, मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता उत्तराखंड की जनता में समाप्त हो चुकी है। एक ही रणनीति विगत कई वर्षों से ये लोग अपना रहे हैं झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करना। हमेशा इनके द्वारा ऐसा प्रयास होता है और बार जनता की अदालत से पराजित किए जाते हैं।

उन्होंने कटाक्ष किया कि सच तो ये है कि अब ये नेता भी समझ गए हैं कि कांग्रेस की उत्तराखंड की उत्तराखंड में किस्मत बदलने वाली नहीं है। साथ ही कहा कि एक सच ये भी है कि इनके नेताओं का दौरा कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर पर्दा डालने का प्रयास होता है। जिसमें ये सरकार कर झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिन में सपने दिखाते हैं और जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं।

​वहीं प्रदेश सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार कर कहा कि हमारी सरकार में जो भी कार्य होते हैं, वो विश्वसनीयता के आधार पर होते हैं। जो आरोप आस्था और विश्वास को लेकर लगाए गए हैं उसमें अपराधी जेलों के अंदर हैं, चाहे वो अयोध्या के अपराधी हों, चाहे बद्रीनाथ के। जांच जारी है और जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, प्रथम दृष्टया, उस पर निलंबन की कार्रवाई होगी और आगे कानूनसम्मत कठोर कार्रवाई होगी। जनता का भाजपा पर विश्वास है, इसलिए हम जिस काम को भी करते हैं, वो प्रदेश और देश हित में होता है। जनता जानती है कि भाजपा की सरकार में कोई भी ऐसा निर्णय जो जनता के अहित में हो, कभी हो नहीं सकता है। उन्होंने चंदे को लेकर कांग्रेस के आरोपों को उसके स्वभाव के विपरीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए मन्दिर से जुड़े विषय राजनैतिक हैं, लेकिन भाजपा के लिए यह आस्था का प्रश्न है और आस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नही हो सकता। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राज्य विकास के नये आयाम गढ़ रहा है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड मे जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य हो रहा है।कांग्रेस इस घटना को राजनैतिक चश्मे और स्वभाव के विपरीत देख रही है, जबकि भाजपा राम मन्दिर को स्वाभिमान की पुनर्स्थापना के रूप मे देखती है। राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर कुतर्क करने वाली कांग्रेस का बदला स्वरूप हैरान करने वाला नही है, क्योकि वह मन्दिर का विषय उसके लिए राजनैतिक है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले मे सरकार की ओर से कोई कोताही नही बरती गयी है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का कार्य जारी है। वही समय पर पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रोजगार को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल अद्वितीय है। सरकारी और गैर सरकारी रोजगार मे आंकड़े गवाह है कि युवा, महिला और स्वरोजगार से आम जन संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि राज्य मे ट्रांसफर नियमावली के अनुसार होते है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों मे ट्रांसफर पोस्टिंग तथा रोजगार इंडस्ट्री बन चुका था। धामी सरकार मे हुआ विकास आज दूसरे राज्य भी उदाहरण के रूप मे लेते हैं। वही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति नजीर बनी है। ईडी जांच से महज वही व्यक्ति प्रभावित होता है जो कि भ्रष्टाचार मे लिप्त हो और उसको सरंक्षण नही दिया जाना चाहिए।

साथ ही तंज कसा कि कांग्रेस सत्ता मे लौटने के लिए छटपटा रही है और इसके लिए दुष्प्रचार जैसे साधन चुन रही है। चुनाव के वक्त वह जनता के पास जाकर घोषणा पत्र के तथ्य जुटाने की बात कह रही है, लेकिन उसके झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। जब वह भ्रष्टाचार मे पकड़ी गयी तो उससे पहले भी जनता के बीच जाकर उसने घोषणा पत्र के लिए विचार जुटाए और सत्ता मिलते ही वादाखिलाफी कर मनमानी पर उतारू हो गयी। अस्तित्व का संकट भांपकर वह फिर जनता के बीच जाने की नौटंकी कर रही है, लेकिन जनता उसे कभी माफ नही करेगी, क्योंकि जनता को भाजपा पर भरोसा है और निश्चित रूप से 2027 मे धामी सरकार हैट्रिक बनाने जा रही है

Related Articles

Back to top button