उत्तराखण्डराज्य

भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन का किया आग्रह

देहरादून, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती भावना मेहरा ने शिष्टाचार भेंट कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन से संबंधित पत्र सौंपा।
भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊँ क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार रोप-वे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि रानीबाग, भीमताल, नैनीताल और कैंचीधाम के लिए प्रस्तावित रोप-वे परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन को नई गति देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देंगी।
मुख्यमंत्री ने रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button