उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

श्री श्याम सुंदर मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या के साथ वार्षिक उत्सव का समापन

देहरादून 30 जून । पटेल नगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रभु स्मरण के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। कथा के सफल आयोजन एवं प्रभु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा मधुर भजनों के माध्यम से भगवान श्री श्याम सुंदर का गुणगान किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मंदिर के प्रधान अवतार सिंह मुनियाल सहित गोविंद मोहन, तेजेंद्र हरजाई, चंद्र मोहन आनंद, मनोज सूरी, गौरव कोहली, कपिल गोगिया, आदित्य गोगिया, वीरेंद्र कपूर, विनोद कपूर, मोतीराम भाटिया, विक्की खंडूजा, संजय मेहता, यशपाल मागो तथा पार्षद डोली रानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इसके अलावा अलका अरोड़ा, मोनिका सूरी, मधु गुप्ता, सुनीता चड्ढा, साधना कपूर, मधु साहनी, शशि कोहली, सविता कोहली, सुदेश आनंद, कमलेश सूरी, रेखा टुटेजा, पुष्पा जनवेजा, पीहू टुटेजा, रुचि टुटेजा, नेहा टुटेजा, मधु माटा, उषा विज, लवली देवी, उषा मेहंदीरत्ता, किरण शर्मा, अंजू दुआ, उषा जौली, शशि दीदी, सुमन दुआ, हिमांशु दुआ, मंजुला गोयल, पवन मेहंदीरत्ता, अनन्या, आद्या, सिद्धि, पावनी, हर्षिता सहित अनेक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं समाज में शांति की कामना करते हुए प्रभु से मंगल आशीर्वाद की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button