निर्जला एकादशी पर श्री श्याम सुंदर मंदिर समिति ने लगाई विशाल शरबत छबील
देहरादून 25 जून ।
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम सुंदर मंदिर, पटेल नगर द्वारा मुखिया बाजार, पटेल नगर में विशाल मीठे शरबत की छबील का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं धर्मप्रेमियों ने शरबत ग्रहण कर भीषण गर्मी से राहत प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सेवा भाव के साथ लोगों को शरबत वितरित किया। आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर जल सेवा का विशेष महत्व है और इसी उद्देश्य से इस विशाल छबील का आयोजन किया गया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान अवतार सिंह मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन सहित चंद्र मोहन आनंद, राजेंद्र हरजाई, मनोज, मनिंदर पाल कपूर, हरिओम हरजाई, तेजेंद्र हरजाई, यशपाल मग्गू, ओम प्रकाश पुरी, राजकुमार चंदन, निशांत सिंघल, गगन चांदना, संजय चांदना, राजेश गोलानी, पीहू टुटेजा, आदित्य जोगिया, विराज जॉली, सृष्टि बक्शी, मिस्टी बक्शी, राहुल शर्मा, यश, गौरव कोहली, धीरज कुमार एवं सेठ पाल सहित अनेक धर्मप्रेमियों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

