उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

समाजसेवी संजय कुमार गर्ग को ‘अग्र भूषण सम्मान’ से किया गया सम्मानित

देहरादून, 21 जून 2026। भारतीय वैश्य महासंघ, देहरादून के जीएमएस मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी संजय कुमार गर्ग को समाजहित में किए जा रहे उनके उत्कृष्ट एवं रचनात्मक कार्यों के लिए ‘अग्र भूषण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान संजय कुमार गर्ग को सम्मान स्वरूप पटका ओढ़ाया गया, पुष्पमाला पहनाई गई तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में शील्ड भेंट कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संजय कुमार गर्ग लंबे समय से समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर विनय गोयल, राजेंद्र गोयल, विनोद गोयल, संजय गुप्ता, अनिल जैन (राज्य मंत्री), विशाल गुप्ता, पारस गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संजय कुमार गर्ग को सम्मान प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सम्मानजनक रहा तथा उपस्थित लोगों ने समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किए जाने की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button