उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

देहरादून, 21 जून 2026। मूलचंद एन्क्लेव, आईएसबीटी के सामने स्थित सेंट्रल पार्क, माजरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजरंग शाखा के स्वयंसेवकों तथा कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने योग, व्यायाम एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक राजेश सिंघल, गोपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय बिश्नोई, प्रदीप गौड़, राकेश अग्रवाल, मीना पंवार, विनोद कौल, सुदेश सिंघल, अरविंद टांक, संतोष वर्मा एवं पुरुषोत्तम शाही सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आयोजकों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने के संकल्प के साथ हुआ।


