राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून 12 जून । भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका गर्मजोशी और सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल Lieutenant General Gurmit Singh (सेनि), मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik, मुख्य सचिव Anand Bardhan, पुलिस महानिदेशक Deepam Seth सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गरिमामय वातावरण के बीच राज्य के शीर्ष नेतृत्व एवं अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और देवभूमि उत्तराखण्ड में उनका अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है तथा उनके विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रदेशवासियों
में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

