उत्तराखण्डअपराध

पुरानी कार बेचने का झांसा देकर विधायक से धोखाधड़ी,मामला दर्ज

देहरादून 08 जून । हरिद्वार खानपुर विधानसभा से विधायक उमेश कुमार शर्मा से पुरानी कार बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने विधायक से लाखों रुपए लिए, लेकिन न तो कार की डिलीवरी दी और न ही रकम वापस लौटाई। मामले में विधायक की कंपनी के प्रबंधक ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विधायक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के कार्यालय प्रबंधक मोहम्मद असद खान ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि अगस्त 2025 में झारखंड के रांची निवासी ख्वाजा हुसैन ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक पुरानी मॉरिस कार बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने कार की तस्वीरें और अन्य जानकारियां भेजकर भरोसा दिलाया कि वाहन देहरादून में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उसके बाद कार का सौदा 4.50 लाख रुपए में तय हो गया। सौदा तय होने के बाद अलग-अलग तारीखों में कुल आरोपी को 4.50 लाख रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि पूरी रकम मिलने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं भेजी और जब वाहन की डिलीवरी को लेकर संपर्क किया गया तो आरोपी ने कथित तौर पर कार बेचने के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।
थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के कार्यालय प्रबंधक मोहम्मद असद खान की शिकायत के आधार पर आरोपी ख्वाजा हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button