महंत श्री 108 कृष्ण गिरी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल रक्तदान शिविर, 127 यूनिट रक्त संग्रहित

देहरादून, 0
5 जून। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 कृष्ण गिरी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं अपोलो डायग्नॉस्टिक की ओर से पलटन बाजार स्थित मिशन स्कूल में विशाल रक्तदान शिविर एवं हेल्थ एंड वेल्थ मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया तथा स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान मैक्स हॉस्पिटल की टीम द्वारा कुल 127 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके साथ ही लोगों ने निशुल्क ब्लड टेस्ट, लंग्स टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ प्राप्त किया। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
महंत श्री 108 कृष्ण गिरी महाराज के जन्मोत्सव को विशेष रूप से मनाते हुए देसी घी के मिल्क केक से जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने रक्तदान शिविर में सहयोग देने वाली विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, राज्यमंत्री अशोक वर्मा सहित मुख्य संरक्षक विजय बग्गा, सुशील अग्रवाल, युवा संरक्षक अर्चित डावर, अधिवक्ता अध्यक्ष अनिल शर्मा, राजबीर सिंह बिष्ट, संजय गर्ग, हरमीत जायसवाल, शेखर फुलारा, हरीश विरमानी, विनय नागपाल, रोहित बहल, तेज प्रकाश तलवार, मनन आनंद, दिव्य सेठी, अमरदीप सिंह, हेम रस्तोगी, संजय कुकरेजा, संजय शर्मा, सनी कुमार, सुमित कोहली, मनीष वासन, सुरिंदर भाटिया, मनीष फुलारा, शुभम गुलाटी, सौरभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। आयोजन में स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सेवा और जनकल्याण का संदेश भी दिया गया।



