उत्तराखण्डराज्य

अग्निवीर ऑनलाइन CEE 2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी, अभ्यर्थी जल्द डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

joinindianarmy.nic.in⁠� से करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

पिथौरागढ़,26 मई 2026। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 की परीक्षा अनुसूची जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शीघ्र अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करने का अनुरोध किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन परीक्षाएं जून 2026 में विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
01 एवं 02 जून 2026 — अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं)
03 एवं 04 जून 2026 — अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) एवं अग्निवीर टेक्निकल
05 एवं 08 जून 2026 — अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) एवं अग्निवीर टेक्निकल
09, 10 एवं 12 जून 2026 — अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं), सोल्जर टेक्निकल (NA), महिला मिलिट्री पुलिस एवं अग्निवीर क्लर्क/SKT
11 जून 2026 — JCO RT, सिपाही फार्मा एवं हवलदार (शिक्षा)
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देश, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
प्रवेश पत्र में अंकित दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने तथा अपने साथ आवश्यक दस्तावेज एवं वैध पहचान पत्र लाने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button